रामनगर: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात साल पहले उसकी स्थानीय निवासी अनिल से …

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात साल पहले उसकी स्थानीय निवासी अनिल से दोस्ती हुई थी। महिला ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी शादी की बात कही तो वह टालता रहा। बीते दिनों युवक ने उसको डराते-धमकाते हुए किसी को भी दुष्कर्म के बारे में बताने से मना किया।

आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की एक छोटी बच्ची भी है। पीड़ित महिला ने बताया कि धमकी के बाद वह बहुत डरी- सहमी है। कई साल पहले महिला का अपने पति के साथ तलाक हो चुका है। महिला ने युवक की खातिर ही पति से तलाक ले लिया था। चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार