लखनऊ: 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस 26 नवंबर से दस दिसम्बर के बीच 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान दिवस के मौके पर शुरू किये जा रहे अभियान में ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस 26 नवंबर से दस दिसम्बर के बीच 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान दिवस के मौके पर शुरू किये जा रहे अभियान में ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जाएंगे। इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डों के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा।

हर टीम का एक प्रभारी होगा..

प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल नम्बर 8230005000 पर मिस्ड कॉल कर कांग्रेस का सदस्य बना जा सकेगा। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘भीम चर्चा’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। प्रत्येक जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लॉक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत व ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।

पढ़ें: गोरखपुर में छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनाएगी..

इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य की ओर से मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का संदेश छात्राओं तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव में करीब 3 महीने बाकी, लेकिन सियासी घमासान अभी से शुरू

संबंधित समाचार