देहरादून: कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार, दो सगी बहनों समेत चार गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को हरिद्वार और देहरादून जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो सगी बहिनों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा स्मैक हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से करीब 12 लाख रुपए की पकड़ी …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को हरिद्वार और देहरादून जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो सगी बहिनों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा स्मैक हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से करीब 12 लाख रुपए की पकड़ी गई है। देहरादून की दो सगी बहनें चरस और नशीली गोलियों के साथ पकड़ी गयी हैं।
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही दो सगी बहिनों स्वाति राणा व प्रीति राणा को गिरफ्तार किया है। दोनो के कब्जे से 150 ग्राम चरस, 320 नशीली गोलियां व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र से 260 ग्राम स्मैक पकड़ी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए है।
एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपी का नाम मुकर्रम निवासी सिरचन्दी है। वहीं, देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 255 ग्राम चरस के साथ तस्कर खुशहालपुर निवासी सावेज को गिरफ्तार किया है।
