महंगाई के खिलाफ झांसी में कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगों को बांटे आलू-टमाटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। इसके साथ ही नुक्कड़ सभा का आयोजन किया और ही लोगों को आलू-टमाटर बांटे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज “ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा ” का आयोजन किया गया। इस यात्रा का समापन मिशन कंपाउंड में शहर …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। इसके साथ ही नुक्कड़ सभा का आयोजन किया और ही लोगों को आलू-टमाटर बांटे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज “ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा ” का आयोजन किया गया।

इस यात्रा का समापन मिशन कंपाउंड में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में पदयात्रा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया गया। इस दौरान महंगाई की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेसियों ने जनता को टमाटर और आलू बांटे। इस दौरान वशिष्ठ ने कहा कि आलू और टमाटर जो गरीबों का भोजन हुआ करता है।

पढ़ें: ग्रामीण मार्गों पर विशेष रूप से दिया जाए ध्यान : केशव मौर्य

आज उनको वह भी नसीब नहीं हो रहा है। दोनों के दाम आसमान छू रहे जो टमाटर और आलू 5 और 10 रुपये किलो बिका करते थे। आज 50 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है और 40 रुपये किलो आलू बिक रहा है। सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल 250 रुपये लीटर बिक रहा है।

वहीं, ईंधन के लिए गैस सिलेंडर हजार रुपए मिल रहा है। गरीब जनता महंगाई की वजह से दाने-दाने को मोहताज है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा “ हमारा नारा है, भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ। इतिहास गवाह है जब-जब भाजपा सरकार आई है, तब तक महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है। इस दौरान शंभू सेन, विनोद विलियम, सफीक अहमद मुन्ना, मजहर अली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका के आरोप गलत, कानपुर मेडिकल कॉलेज का विस्तार कार्य समाप्ति की ओर: सुरेश खन्ना

संबंधित समाचार