बिजनौर : संकेतक को तोड़ते हुए कार गड्ढे में गिरी, चालक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रामपुर दास उर्फ पटपड़ा निवासी हनीफ का पुत्र इमरान (25)बुधवार की दोपहर अपनी कार से बाईपास मार्ग से होकर धामपुर जा …

बिजनौर, अमृत विचार। अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रामपुर दास उर्फ पटपड़ा निवासी हनीफ का पुत्र इमरान (25)बुधवार की दोपहर अपनी कार से बाईपास मार्ग से होकर धामपुर जा रहा था।

कार को इमरान खुद ही चला रहा था। जब वह कालखेड़ी गांव के ओवरब्रिज से आगे नगीना-नहटौर मार्ग के पास मुख्य मार्ग की सड़क पर चढ़ रहा था तो उसकी कार सड़क पर लगे बोर्ड को तोड़ती हुई खडढ़े में पलट गई। जिससे कार चालक इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल को उसके परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिये हायर सेंटर ले गये।

संबंधित समाचार