राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, लीक हुई सिक्योरिटी की पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले में दो दिन के दौर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं। शहर में आज उनका दूसरा दिन है। इसी बीच खबर रही है कि राष्ट्रपति का सुरक्षा प्लान उनके पहुंचने से पहले ही लीक हो गया। ये सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी चूक है। बता दें, इसमें सुरक्षा से जुड़ी हर जानकारी थी। …

कानपुर। जिले में दो दिन के दौर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं। शहर में आज उनका दूसरा दिन है। इसी बीच खबर रही है कि राष्ट्रपति का सुरक्षा प्लान उनके पहुंचने से पहले ही लीक हो गया। ये सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी चूक है। बता दें, इसमें सुरक्षा से जुड़ी हर जानकारी थी। इसमें फ्लीट से लेकर आतंकी अलर्ट तक शामिल है। किन अफसरों की ड्यूटी रहेगी। उनके मोबाइल नम्बर, कितने वाहन और कौन-कहां तैनात किया गया है। मंगलवार को वायरल 76 पेज के सुरक्षा प्लान में सभी जानकारियां हैं।

यह भी पढ़ें- शक्ति मिल्स सामूहिक बलात्कार मामला: तीन दोषियों को सुनाई गई मौत की सजा को उम्र कैद में किया गया तब्दील

बता दें, पुलिस कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास इसकी जांच करेंगे। पुलिस आयुक्त अरूण ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त राहुल मिठास को मामले की जांच करने और संबंधित ब्योरा जुटाने को कहा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली जानकारी में राष्ट्रपति को दी गई सुरक्षा, उनके बेड़े (फ्लीट), सभी स्थानों पर बलों की तैनाती और यहां तक कि सभी पुलिस कर्मियों के नाम, पदनाम और संपर्क नंबर और उनकी भूमिका का विवरण था।

संबंधित समाचार