हल्द्वानी: गेहूं से निकले कीटनाशक के पाउच को मुंह से फाड़ना पड़ा भारी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गलती से एक युवती के गले कीटनाशक उतर गया और उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिन्दुखत्ता निवासी पिंकी (20) पुत्री रेवाधर भट्ट की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गलती से एक युवती के गले कीटनाशक उतर गया और उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिन्दुखत्ता निवासी पिंकी (20) पुत्री रेवाधर भट्ट की बीते रोज घर में कुछ काम कर रही थी। तभी उसे गेहूं में रखा कीटनाशक का पाउच मिल गया। घरवालों की मानें तो अनजाने में उसने कीटनाशक के पाउच को मुंह से फाड़ दिया और पाउच में भरा पाउडर उसके मुंह में चला गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पास के चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई।

संबंधित समाचार