रायबरेलीः लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को 315 बोर तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल तथा नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिस टीम के साथ गुरुवार को आगई बार्डर …

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को 315 बोर तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल तथा नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिस टीम के साथ गुरुवार को आगई बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की जांच व संदिग्धों की तलाशी के दौरान पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के थाना लालगंज क्षेत्र के रामपुर बावली गांव निवासी मोहम्मद असलम उर्फ आजम उर्फ गोलू पुत्र मोहम्मद शाहिद व ऊंचाहार क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव निवासी तसव्वर पुत्र मोहम्मद हबीब के पास से एक आदत 315 बोर तमंचा दो जीवित कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल के साथ लूट का 2100 की नकदी बरामद कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि बीते 17 व 18 नवम्बर की रात में बीर भानपुर पुलिया पर व्यापारी के साथ हुई लूट पकड़े गए लोगों द्वारा की गई थी।

हवा चलने और कोहरा पड़ने से बढ़ी ठंड, गिरने लगा वायु प्रदूषण का स्तर

रविवार से मौसम खुला हुआ है जिससे ठंड बढ़ने लगी है। रात और भोर पहर हल्का कोहरा गिर रहा है। इस कारण वायु प्रदूषण का स्तर गिरने लगा है। वहीं आसमान साफ होने से धान की कटाई में भी तेजी आ गई है। हालांकि प्रदूषण विभाग का मानना है कि अभी भी एअर इंडेक्स हानिकारक स्तर पर है इसे नीचे आने में समय लगेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः हवा चलने और कोहरा पड़ने से बढ़ी ठंड, गिरने लगा वायु प्रदूषण का स्तर

संबंधित समाचार