रायबरेलीः दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों उठाया यह खौफनाक कदम
रायबरेली। थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति, सास व देवर ने मिलकर युवती के मुंह मे चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने युवती को पहले सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर …
रायबरेली। थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति, सास व देवर ने मिलकर युवती के मुंह मे चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने युवती को पहले सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दिया है।
सगुनी गांव निवासी महमूद की शादी एक वर्ष पूर्व 14 नवम्बर को डलमऊ थाना क्षेत्र के कोरौली दमा गांव निवासी सोफिया बानो के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति महमूद , सास जैबुननिशा , देवर मोहम्मद सराफत मोटर साइकिल की मांग को लेकर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह सोफ़िया बानो को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू व लात घूंसों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें:-इस्तांबुल में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
सोफिया बानो ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दिया जिसके बाद आये मायके पक्ष ने तीनों लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर सोफिया बानो को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर सोफिया बानो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि सोफिया की तहरीर पर चार लोगों के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है । घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-भारत में जनसांख्यिकीय बदलाव का संकेत, पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक
