आने वाले समय में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की जनवादी जनक्रांति महारैली गुरुवार को राजधानी के रमाबाई अम्बेडर रैली स्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान अखिलेश ने जमकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया तय है। समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल होने के नाते महारैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बतौर …

लखनऊ। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की जनवादी जनक्रांति महारैली गुरुवार को राजधानी के रमाबाई अम्बेडर रैली स्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान अखिलेश ने जमकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया तय है।
समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल होने के नाते महारैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कोई खुशहाली नहीं ला सकते, वह तो अभी अपने किए हुए शिलान्यास का उद्घाटन नहीं कर पाए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी पिछड़ी जातियां एकजुट हो जाए। साथ ही भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ नारे के साथ हुंकार भरी।

उन्होंने कहा कि जनवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इसे देखकर तो लगता है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है। भाजपा सरकार से हर वर्ग और समाज के लोग दुखी हैं। प्रदेश में इससे पहले भी कई सरकार थीं, लेकिन जनता को इतनी परेशानी किसी सरकार ने नहीं दी है।

भाजपा ने तो चौहान समाज को भी धोखा दिया है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था वो सपना पूरा नहीं हुआ। खुशहाली का सपना तब पूरा होगा जब आपकी सरकार बनेगी। महारैली की अध्यक्षता कर रहे जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। भाजपा वोट लेती है, हिस्सेदारी नहीं देती है।

भाजपा सामाजिक न्याय नहीं चाहती है। इन्होंने हमारे समाज को सम्मान दिया है। भाजपा नहीं चाहती है कि चौहान समाज का कोई नेता हो। महारैली में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट प्रदेश अध्यक्ष राम सुरेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, एमएलसी उदयवीर सिंह, राम सागर यादव और राम प्रकाश भी उपस्थित थे।

हवाई अड्डा बेच देंगे…

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हवाई जहाज ही नहीं, हवाई अड्डे भी बेच रही है। इसी तरह अन्य संस्थाएं भी बेच रही है। जब सब कुछ बिक जाएगा तो गरीब को हक, सम्मान और आरक्षण कहां मिलेगा ? उन्होंने कहा समझ में नहीं आता है कि भाजपा का क्या गणित है। सरकारी संस्थान घाटे में है हवाई जहाज घाटे में, एयरलाइंस घाटे में। उद्योगपति फायदे में। जेवर में हवाई अड्डा बना रहे हैं, उसे बाद में बेच देंगे। इन पर कोई कैसे विश्वास करेगा ?

सपा सरकार आने पर होगी जाति जनगणना

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों की जाति जनगणना नहीं कराना चाहती है। वह उन्हें हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। समाजवादी सरकार आने पर जाति जनगणना कराई जाएगी और चौहान समाज को भी उसके अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा सपा सभी को जोड़ रही है। हमने कई दलों को जोड़ने का काम किया है। हमने कई रंगों को मिलाकर रंगीन गुलदस्ता बनाया है। सभी को जोड़कर प्रदेश का विकास करेंगे।

यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा

संबंधित समाचार