राजधानी में सेब के भाव बिक रहा टमाटर, 100 रुपये किलो पहुंचे दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर टमाटर लाल हो गया है। टमाटर सेब के भाव पर बिक रहा है। सेब और टमाटर दोनों 100 रुपये किलो बिक रहे हैं। फुटकर बाजार में टमाटर 100 रुपये किलो पहुंच गया है। जबकि थोक मंडी में कीमत 50 से 60 रुपये किलो है। फुटकर कारोबारी दोगुना मुनाफा ले …

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर टमाटर लाल हो गया है। टमाटर सेब के भाव पर बिक रहा है। सेब और टमाटर दोनों 100 रुपये किलो बिक रहे हैं। फुटकर बाजार में टमाटर 100 रुपये किलो पहुंच गया है। जबकि थोक मंडी में कीमत 50 से 60 रुपये किलो है। फुटकर कारोबारी दोगुना मुनाफा ले रहे हैं।

एक सप्ताह पहले फुटकर बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो तक बिक रहा था। अचानक टमाटर के दाम 30 से 40 रुपये किलो बढ़ गए हैं। जिसने लोगों के किचेन का ​बजट बिगाड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर आम जनता को सस्ती सब्जी उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन के दावों की भी पोल खुल गयी है।

दुबग्गा मंडी के कारोबारी शाहनवाज आलम ने बताया कि टमाटर की आवक ठीक है लेकिन डिमांड भी बनी हुई है। यही वजह है कि खुदरा मंडी में रेट 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। बाजार में सेब भी 90 से 100 रुपए किलो में मिल रहा है।

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा

भाजपा सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में नम्बर एक बन गया है। मथुरा में बेटी के साथ गैंगरेप से योगी राज की बदहाल कानून व्यवस्था का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मथुरा के कोसींकला में दरोगा की परीक्षा देकर वापस आ रही बेटी के साथ गैंगरेप की घटना पर योगी सरकार निशाना साधने हुए तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध में नम्बर एक : आराधना मिश्रा

संबंधित समाचार