योगी ने प्रयागराज में होने वाले माघ मेले को लेकर की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होने वाले माघ मेले की सभी तैयारियों को समय से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेले का आयोजन महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के उच्च मापदंडों के आधार पर आयोजित किया जाए।इस दौरान गंगा की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए। …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होने वाले माघ मेले की सभी तैयारियों को समय से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माघ मेले का आयोजन महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के उच्च मापदंडों के आधार पर आयोजित किया जाए।इस दौरान गंगा की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने माघ मेले की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मेलाधिकारी तथा सुरक्षाधिकारी की शीघ्र तैनाती किए जाने को कहा। सभी संबंधित विभाग मेले के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करें। साथ ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मेले की तैयारियों में स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों व साधु-संतों के लिए उच्च स्तर की व्यवस्था करते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाए। मेला क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराए जाने और सुरक्षा में कोई समझौता न किया जाए।

पढ़ें- राजधानी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, शव पर मिले चोट के निशान

माघ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन का पूर्ण प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि पांटून पुल, चेकर्ड प्लेट मार्ग, साइनेज कार्य, सीवरेज ट्रीटमेंट, ड्रेनेज, वॉटर पाइपलाइन, विद्युत सबस्टेशन का निर्माण, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना आदि का कार्य तेजी से करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। माघ मेला क्षेत्र में अस्पताल, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ, स्वच्छाग्रही की तैनाती की व्यवस्थाएं की जाएं। शौचालय आदि का प्रबंध पर्याप्त मात्रा में हो।

गिरने वाले सीवर को टैप करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में गंगा का निर्मल और अविरल प्रवाह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। गंगा में पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता रहे। इसमें गिरने वाले सीवर, औद्योगिक कचरे तथा नालों को टैप किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की गंदगी व प्रदूषण न रहे। सैनिटाइजेशन व स्वच्छता प्रत्येक क्षेत्र व स्तर पर दिखायी दे। प्रयागराज में पर्यटन और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। मंडलायुक्त प्रयागराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री को माघ मेले की तैयारियों की जानकारी दी। माघ मेले में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया। जिसमें आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

संबंधित समाचार