हल्द्वानी: यात्री से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे यात्री से लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्राम गोविन्दपुर दोलाघट, अल्मोड़ा निवासी भाष्कर जोशी गुरुवार की सुबह दिल्ली से यहां पहुंचा। वह स्टेडियम के पास अल्मोड़ा जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा था कि तभी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे यात्री से लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम गोविन्दपुर दोलाघट, अल्मोड़ा निवासी भाष्कर जोशी गुरुवार की सुबह दिल्ली से यहां पहुंचा। वह स्टेडियम के पास अल्मोड़ा जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा था कि तभी दो युवक उसके पास आए और उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। दोनों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन के अलावा पर्स लूट लिया और फरार हो गए।

पर्स में चार सौ रुपए की नगदी व अन्य जरूरी कागजात बताए जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। हीरानगर चौकी पुलिस ने सुरागकशी करते हुए दोनों अभियुक्तों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर एक डाक बंगला बन्दोबस्ती दमुवाढूंगा व दिव्यांशु भंडारी निवासी झोला बाजार कोटाबाग बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

संबंधित समाचार