सीतापुर: वर्ल्ड विजन इंडिया ने भिमरी गांव में मनाया विश्व शौचालय दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। विश्व शौचालय दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में वर्ल्ड विज़न इंडिया के वाश कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक खैराबाद के भिमरी गांव में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कोर्डिनेटर सरिता दुबे ने शौचालय की महत्व के बारे में सभी को बताया कि वॉश-अप कार्यक्रम के माध्यम से वर्ल्ड विज़न इंडिया, बच्चों …

सीतापुर। विश्व शौचालय दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में वर्ल्ड विज़न इंडिया के वाश कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक खैराबाद के भिमरी गांव में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कोर्डिनेटर सरिता दुबे ने शौचालय की महत्व के बारे में सभी को बताया कि वॉश-अप कार्यक्रम के माध्यम से वर्ल्ड विज़न इंडिया, बच्चों के बेहतर स्वास्थ परिणाम, घर और स्कूलों में बेहतर स्वच्छता व्यवहार को देख पाने के लिए आशान्वित है।

वर्ल्ड विज़न इंडिया आशा करता है कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ परिणाम एवं घर और स्कूलों में बेहतर स्वच्छता व्यवहार के द्वारा बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति सुधरेगी और उनका कक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा। कोर्डिनेटर सरिता दुबे ने बताया कि सभी साबुन से हाथ धुले, सभी स्वच्छता के नियमों का पालन करे, शौचालय का प्रयोग करें, तभी हम बीमारियों से बच सकते है।

यह भी पढ़ें:-सौर परियोजनाओं के लिए एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने उठाया कदम, बिजली खरीद समझौते पर किए हस्ताक्षर

कोरोना, दस्त जैसी अनेकों बीमारियों से बचने के लिए खाना खाने से पहले, शौच जाने के बाद, खाना बनाने व परोसने से पहले, बच्चों के मल निस्तारण के बाद, शौचालय प्रयोग के बाद व समय समय पर अपने हाथों को साबुन से धोएं। इस अवसर पर बच्चों को खेल खेल के माध्यम से हाथ धोने के तरीके, कीटाणु व बीमारियों को भी समझाया गया। उपस्थित महिला मंडल को प्रोत्साहन स्वरूप बाल्टी मग को उपहार भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:-ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए प्रदान की जाने वाली ऑटोरिक्शा सेवाओं पर लगेगा पांच प्रतिशत जीएसटी, जानिए कब से?

संबंधित समाचार