बरेली: बिशप मंडल में डीआईओएस ने की बैठक
बरेली, अमृत विचार। आगामी टीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध मे डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने सें संबंधित निर्देश दिए। शुक्रवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में 28 नवंबर को टीईटी की परीक्षा होनी है। तैयारियों के …
बरेली, अमृत विचार। आगामी टीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध मे डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने सें संबंधित निर्देश दिए। शुक्रवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में 28 नवंबर को टीईटी की परीक्षा होनी है। तैयारियों के संबंध में बैठक में डीआईओएस ने परीक्षा की सुचित , पारदर्शिता की प्रतिबद्धता के साथ सचिव परीक्षा नियामक से मिले निर्देशों की जानकारी दी।
निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नही दी मिलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी व विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नही ले जा सकेंगे। तैयार रूपरेखा के अनुसार परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा । 10 से 12:30 बजे तक और 2:30 से 5 बजें तक परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए कुल 95 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा में 25747 और दूसरी पाली में 17630 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक रविंद्रकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
