बरेली: 10 दिसम्बर तक चलेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महानगर कमेटी की तरफ से शुक्रवार को संविधान दिवस पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान का शहर में भी आगाज किया गया। वार्ड नम्बर 2 जाटवपुरा के वाल्मीकि मन्दिर में पूजन के बाद लोगों के मोबाइल से पार्टी द्वारा जारी किए गए नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता अभियान …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महानगर कमेटी की तरफ से शुक्रवार को संविधान दिवस पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान का शहर में भी आगाज किया गया। वार्ड नम्बर 2 जाटवपुरा के वाल्मीकि मन्दिर में पूजन के बाद लोगों के मोबाइल से पार्टी द्वारा जारी किए गए नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। अभियान 26 नवंबर से 10 दिसम्बर तक चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर लोगों को सदस्य बनाया एवं पार्टी से जुड़ने की अपील की। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पार्टी से जोड़ना एवं उनसे संवाद करना है, निश्चित ही यह एक सार्थक प्रयास है। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।
सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी में नए और प्रभावशाली लोगों को सदस्यता दिलाकर कांग्रेस इस अभियान को सफल बनाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रेमप्रकाश अग्रवाल, योगेश जौहरी, विजय मौर्य, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे, दुर्वेश कुमार, बिलाल कुरैशी, नाहिद सुल्ताना, हाजी जुबैर, दिनेश कुमार, पंकज शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह मौजूद रहीं।
