बरेली: मढ़ीनाथ से 12 लीटर अवैध शराब के साथ 65 लीटर स्प्रिट बरामद, खाली बोतल और ढक्कन सील करने का यंत्र भी मिला, एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग ने 65 लीटर स्प्रिट के साथ करीब 12 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही कई खाली पव्वे, क्यूआरकोड के साथ अवैध शराब बनाने की और भी कई चीजे बरामद की है। छापेमारी से पहले ही दो आरोपी फरार हो गए। विभाग ने सुभाष …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग ने 65 लीटर स्प्रिट के साथ करीब 12 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही कई खाली पव्वे, क्यूआरकोड के साथ अवैध शराब बनाने की और भी कई चीजे बरामद की है। छापेमारी से पहले ही दो आरोपी फरार हो गए। विभाग ने सुभाष नगर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बोतल सील करने का यंत्र भी बरामद
दरअसल, आबकारी प्रवर्तन दल को सूचना मिली कि सुभाष नगर के मढ़ीनाथ इलाके में एक मकान में अवैध शराब बनाने का करोबार चलता है। सूचना पर पहुंची टीम ने छापेमारी शुरू की। टीम को मकान से 65 लीटर स्प्रिट के साथ 12 लीटर बनी हुई अवैध शराब के साथ 252 क्यू आर कोड, 108 खाली पव्वे, 170 एमएल केरामल, एक ढक्कन सील करने वाला यंत्र, और 156 ढक्कन को बरामद किया है। मगर अवैध शराब बनाने वाले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

लगातार जारी रहेगा अभियान
जिला आबकारी अधिकारी देव नरायण दुबे का कहना है कि अवैध शराब की छापेमारी का अभियान लगातारी जारी रहेगा। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत अवैध शराब बनाने वालों के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार, एक्यूआई 407 रहा

संबंधित समाचार