सीतापुर: घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज
सीतापुर। जिले में महमूदाबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतक की बहू ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले …
सीतापुर। जिले में महमूदाबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतक की बहू ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस घटना को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, महमूदाबाद कोतवाली इलाके के कटरा बम्हौरी गांव निवासी पचास वर्षीय शकुंतला पत्नी राम प्रसाद शुक्रवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। आधी रात को उसको गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग घर के बाहर निकले तब तक हत्यारे भाग चुके थे और शकुंतला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
पढ़ें: जौनपुर: पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक की बहू आशादेवी पत्नी वीरेंद्र ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का हवाला देते हुए गांव के ही मायाराम, उसके दो पुत्रों सुशील व लवकुश सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि बुजुर्ग महिला की गोली मार कर हत्या की गई है। इस मामले में नामजद चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है।
