अमरोहा : थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज, सीओ व तहसीलदार ने सुनी फरियाद
अमृत विचार हसनपुर। थाना दिवस में आए फरियादियों की फरियाद सीओ एवं तहसीलदार द्वारा चुनी गई। थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज हुई। शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में कई योजनाएं चला रखी हैं, जिसमें से एक योजना का …
अमृत विचार हसनपुर। थाना दिवस में आए फरियादियों की फरियाद सीओ एवं तहसीलदार द्वारा चुनी गई। थाना दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज हुई। शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में कई योजनाएं चला रखी हैं, जिसमें से एक योजना का नाम थाना दिवस है,इसका आयोजन प्रत्येक थाना स्तर पर शनिवार के दिन किया जाता है। इसमें तहसील स्तर के अधिकारी बैठकर जनता की फरियाद सुनते हैं और उनका निस्तारण करते हैं। शनिवार को हसनपुर कोतवाली प्रांगण में थाना दिवस का आयोजन किया गया।थाना दिवस में आए फरियादियों की फरियाद पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे एवं तहसीलदार अभय कुमार द्वारा सुनी गई।
थाना दिवस में कुल चार शिकायतें राजस्व विभाग की दर्ज हुई। जिनके निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। सीओ एवं तहसीलदार द्वारा उपस्थित राजस्व,पुलिस एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें और उनके निस्तारण मौके पर जाकर करें। थाना दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
