बिग बॉस 15: शमिता शेट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, देवोलीना भट्टाचार्जी ने उतारा एक्ट्रेस के चहरे से नकाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के होते ही घर में हंगामा मच गया। शो में मजबूती से उभर रही एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बिग बॉस 15 से एक्ट्रेस के दो चहेते घरवाले आउट हो गए, वहीं शो में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की …

मुंबई। बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के होते ही घर में हंगामा मच गया। शो में मजबूती से उभर रही एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बिग बॉस 15 से एक्ट्रेस के दो चहेते घरवाले आउट हो गए, वहीं शो में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की एंट्री करवा दी गई।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की टेंशन बढ़ा दी। बिग बॉस 15 के बीते दिन के एपिसोड में शमिता काफी भावुक दिखीं। बता दें, शो में कुछ गिन पहले जब देवोलीना गेस्ट बन कर आईं थी तब उन्होंने शमिता की कई गलतियां गिनवाईं थीं जिससे शमिता काफी भड़क गईं थीं। देवोलीना भट्टाचार्जी के जाने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस को काफी बुरा-भला कहा था।

आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में एक बार फिर देवोलीना भट्टाचार्जी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को दोगला बताएंगी। जिस पर शमिता शेट्टी के आंसू निकल जाने वाले हैं। आने वाले इस पल की जानकारी निर्माताओं ने इस प्रोमो के जरिए दी है।

बिग बॉस 15: शो में रितेश ने सुनाई राखी और अपनी लव स्टोरी, देखें…

टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन कुछ नया हो रहा है जो व्यूवर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’  में अब और नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। शो में कम्पटीशन लेवल को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ये कदम उठाया है। कम्पटीशन को टफ करने के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी और  रश्मि देसाई को VIP के रूप में घर में एंट्री दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: शो में रितेश ने सुनाई राखी और अपनी लव स्टोरी, देखें…

संबंधित समाचार