हल्द्वानी: एसएसपी और एसपी सिटी को हंसा की फाइल समेत किया तलब
हल्द्वानी, अमृत विचार। हंसा दत्त जोशी हत्याकांड में डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने एसएसपी और एसपी सिटी को तलब किया है। दो माह पुराने इस मामले में डीआईजी ने दोनों अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी की लाश इसी वर्ष बीती 29 सितंबर को उन्हीं के बाथरूम में पड़ी मिली थी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हंसा दत्त जोशी हत्याकांड में डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने एसएसपी और एसपी सिटी को तलब किया है। दो माह पुराने इस मामले में डीआईजी ने दोनों अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
चीनपुर निवासी हंसा दत्त जोशी की लाश इसी वर्ष बीती 29 सितंबर को उन्हीं के बाथरूम में पड़ी मिली थी। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे और दो बार हुए पोस्टमार्टम में गले की हड्डी टूटने की भी पुष्टि हुई। इस मामले में हंसा की बेटी सौम्या ने अक्षत तिवारी व शिवा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था हत्यारोपियों ने उनकी अरबों रुपए की जमीन हथियाने के लिए साजिशन उनकी हत्या की।
इस मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन न तो गिरफ्तारी की और न ही इस नतीजे तक पहुंच पाई कि हंसा की मौत हत्या थी या फिर हादसा। अब इस मामले में डीआईजी निलेश आनंद भरणे सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी व एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र को हंसा दत्त जोशी के मामले की फाइल समेत तलब किया है।
इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने इस मामले में एसएसपी और एसपी सिटी से जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है।-निलेश आनंद भरणे, डीआईजी
