नैनीताल की बेटी नैनिका बनीं नौसेना का हिस्सा
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला ने केरल में स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में आयोजित पासिंग आउट परेड का हिस्सा बन प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ाया है। इसके बाद नैनिका नौसेना अकादमी का हिस्सा बन गई हैं। बता दें कि नैनीताल निवासी नैनिका का चयन बीती मई को भारतीय नौसेना में …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला ने केरल में स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में आयोजित पासिंग आउट परेड का हिस्सा बन प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ाया है। इसके बाद नैनिका नौसेना अकादमी का हिस्सा बन गई हैं।
बता दें कि नैनीताल निवासी नैनिका का चयन बीती मई को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था। इसके बाद केरल में स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में नैनिका की ट्रेनिंग चल रही थी। 22 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद वह अकादमी से पासआउट हुईं। इस मौके पर उनकी माता डॉ. बसंती रौतेला व पिता राम सिंह ने अपनी बेटी नैनिका को स्ट्राइप्स पहनाए।
बता दें कि नैनिका रौतेला की कक्षा छह तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर और इंटर तक की शिक्षा सेंट मेरी स्कूल से हुई है। उन्होंने रुड़की में स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से पहले नैनिका गुड़गांव में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंसर में गूगल के लिए बतौर इंजीनियर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और भाई को दिया है।
