नौकरी का झांसा देकर बरेली लाया और बाइक लेकर हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 12वीं में साथ पढ़ने वाले युवक को साथी छात्र को संविदा कर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया फिर बरेली में उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर तक वापस ना आने पर युवक ने बारादरी थाने में सहपाठी पर मोटर साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नवाबगंज …

बरेली, अमृत विचार। 12वीं में साथ पढ़ने वाले युवक को साथी छात्र को संविदा कर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया फिर बरेली में उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर तक वापस ना आने पर युवक ने बारादरी थाने में सहपाठी पर मोटर साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सेथल टांडा के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर काम करता है। बताया कि कक्षा 12वीं में उसके साथ पढ़ने वाले साथी छात्र से कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत होने के बाद छात्र ने उसे जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

इसके बाद युवक को लेकर 26 नवंबर को पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पर पहुंचा। वहां पर साथी छात्र ने युवक को निजी कार्य का बहाना बताया और कुछ समय के लिए उसकी बाइक ले जाने की बात कही।

काफी देर तक साथी छात्र के वापस ना आने पर युवक ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो सका इसके बाद युवक बारादरी थाने पहुंचा और अपने साथी मित्र पर मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लगाते हुए बारादरी पुलिस को तहरीर दी।

संबंधित समाचार