तीन पालियों में आज होगी कैट 2021 की परीक्षा, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
लखनऊ। देश के भारतीय प्रबंधन संस्थान सहित कॉमन प्रतिनिष्ठत बिजनेस स्कूलों में दाख़िले के लिए आज यानी रविवार को कामन अड्मिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा होगी। परीक्षा की जिम्मेदारी आईआईएम अहमदाबाद को दी गयी है। कैट परीक्षा तीन पालियों में होगी। देर से आए आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत …
लखनऊ। देश के भारतीय प्रबंधन संस्थान सहित कॉमन प्रतिनिष्ठत बिजनेस स्कूलों में दाख़िले के लिए आज यानी रविवार को कामन अड्मिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा होगी। परीक्षा की जिम्मेदारी आईआईएम अहमदाबाद को दी गयी है।
कैट परीक्षा तीन पालियों में होगी। देर से आए आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत निर्देश आईआईएम अहमदाबाद की वेब्सायट https://iimcat.ac.in/ पर जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा के लिए लखनऊ में क़रीब 20 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें करीब 2800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8.30 से 10.30 बजे, दूसरी पाली 12.30 से 2.30 बजे और तीसरी पाली शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी।
परीक्षा के दौरान कोई भी मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से लेकर पर्स, पेपर आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कोई भी ज्वेलरी या मेटल की चीजें पहन कर भी प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा में प्रवेश से पहले कोविड प्रोटकॉल समेत इन बातों का रखें ध्यान
- कोविड प्रोटोकॉल के तहते उम्मीदवारों को हर समय मास्क पहनना होगा क्योंकि इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
- फीमेल कैंडिडेट ऊंची हिल्स या मेल कैंडिडेट मोटे तलवों वाले जूते नहीं पहन कर जा सकते। इसके अलावा बिना जेब के स्वेटर की अनुमति दी गई है। साथ ही जींस, पैंट या ट्राउजर में भी ज्यादा जेब नहीं होनी चाहिए। अगर ज्यादा जेब होती हैं तो परमिशन नहीं होगी।
- कपड़ों में बड़े बटन नहीं होने चाहिए। साथ ही ज्वैलरी पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
पढ़ें-हरदोई: UPTET 2021 की परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थियों ने मचाया हंगामा
यह भी पढ़े
परीक्षा में दूसरे की जगह अभ्यर्थी न बैठें, इसलिए सेंटर पर परीक्षा देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की तलाशी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से होगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड, पहचान पत्र जैसे-आधार कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कालेज आदि में से कोई भी ले जाना होगा।
इसके अलावा मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनेटाइजर, पानी की बोतल भी ला सकते हैं। रफ कार्य के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर राइटिंग पैड व पेन मुहैया कराया जाएगा। मोटे तलवे वाले जूते या बड़े बटन वाले कपड़े पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी।
