रामपुर: जनता एक्सप्रेस में महिला के पर्स से नकदी समेत एक लाख की चोरी
रामपुर, अमृत विचार। जनता एक्सप्रेस से भदोही जा रहे दंपत्ति का पर्स रास्ते में चोरी हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। रामपुर जंक्शन में ट्रेन रुकने पर दंपत्ति ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी तो उन्होंने ट्रेन खंगाला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बोगी से पर्स बरामद कर लिया। जबकि उसमे रखे 30 …
रामपुर, अमृत विचार। जनता एक्सप्रेस से भदोही जा रहे दंपत्ति का पर्स रास्ते में चोरी हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। रामपुर जंक्शन में ट्रेन रुकने पर दंपत्ति ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी तो उन्होंने ट्रेन खंगाला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बोगी से पर्स बरामद कर लिया। जबकि उसमे रखे 30 हजार रुपए और सोने की चेन समेत करीब एक लाख का माल चोरी हो चुका था। पीड़िता के पति ने जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
चोरी की यह घटना जनता एक्सप्रेस में एसी कोच में हुई। भदोही जिला के ग्राम मुंशीपुर निवासी संदीप कुमार राय अपनी पत्नी क साथ जनता एक्सप्रेस में सफर रहे थे। वह देहरादून की ओर से भदोही की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में किसी ने बोगी के अंदर से संदीप की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। काफी देर बाद जब उन्होंने पर्स गायब देखा तो होश उड़ गए।
बोगी में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद भी जब पर्स की जानकारी नहीं हो सकी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन जब रामपुर में आकर रुकी तो संदीप कुमार ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने जब बोगी को खंगाला तो पर्स व मोबाइल मिल गया। जबकि उसके अंदर रखे 30 हजार रुपए, सोने की चेन व मंगलसूत्र समेत करीब एक लाख का माल गायब था। इसके बाद उन्होंने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
चोरी की घटना के बाद आंधे घंटे रुकी रही ट्रेन
देहरादून से भदोही जा रही जनता एक्सप्रेस में शनिवार को दंपत्ति का पर्स चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के होश उड़ गए। रामपुर में ट्रेन रुकने के बाद जीआरपी ने काफी देर तक बोगियों को खंगाला, जिस कारण ट्रेन आधे घंटे तक रामपुर जंक्शन में खड़ी रही। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जीआरपी ने छापेमारी शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जनता एक्सप्रेस ट्रेन में दंपत्ति का पर्स चोरी हो गया था। जिसमे सोने की चेन,मंगलसूत्र के अलावा नकदी भी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। -सिद्धार्थ तोमर,जीआरपी प्रभारी
