हल्द्वानी: बाइक से टकराकर पलटा टेंपो, एक सवारी की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कमलुवागांजा रोड पर बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो में बैठी एक सवारी की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। हादसे में अधेड़ की मौत से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। गिरिजा विहार कमलुवागांजा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कमलुवागांजा रोड पर बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो में बैठी एक सवारी की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। हादसे में अधेड़ की मौत से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।

गिरिजा विहार कमलुवागांजा के रहने अधेड़ उम्र के अजब सिंह टेंपो से बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि अचानक बाइक के सामने आने से टेंपो चालक घबरा गया और उसे बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इस हादसे से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मदद के लिए लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। अधेड़ को काफी गंभीर चोटें आईं थी, उन्हें लेकर एसटीएच पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। उधर कुछ सवारियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

चालक के बराबर में बैठना बनी अनहोनी
टेंपो में चालक के बराबर में बैठना प्रतिबंधित होता है। हादसे की आशंका के चलते टेंपो चालक को इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। अजब सिंह भी चालक के बराबर में बैठे हुए बताए जाते हैं। बताया जाता है कि बाइक से टक्कर लगने से अजब सिंह खुद को संभाल नहीं पाए और उनके गिरने से गंभीर चोटें आ गईं, जिससे यह अनहोनी हो गई।

संबंधित समाचार