कोरोना अलर्ट: दक्षिण अफ्रीका से लौटे उत्तराखंडवासियों की विशेष निगरानी के आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरियंट (बी 1.1.529) को लेकर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। शासन ने दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे यात्रियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। केंद्र सरकार से विदेशों से आने वाले 50 उत्तराखंड वासियों की सूची प्रदेश सरकार को प्राप्त हुई है। इनमें से दस यात्री …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरियंट (बी 1.1.529) को लेकर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। शासन ने दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे यात्रियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। केंद्र सरकार से विदेशों से आने वाले 50 उत्तराखंड वासियों की सूची प्रदेश सरकार को प्राप्त हुई है। इनमें से दस यात्री दक्षिण अफ्रीका से हैं। इसके अलावा कुछ यात्रियों के हांगकांग से आने की भी सूचना है।
विदेश यात्रा से लौटे इन 50 उत्तराखंड वासियों में से अधिकांश अभी दिल्ली में ही हैं लेकिन कुछ के उत्तराखंड पहुंचने की सूचना है। ऐसे यात्रियों का पता लगाकर संबंधित जिलाधिकारियों को उनकी निगरानी रखने को कहा गया है। शासन ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि नये वैरिंयट का असर अधिक गंभीर हो सकता है, इसलिए कोरोना संक्रमण के मामलों में अधिक गंभीरता बरती जाय। कोराना का नया वैरियंट इस समय दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग में सामने आया है। इस नये वैरियंट का रूप काफी घातक माना जा रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।
