‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। खिलाड़ी कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ आज रिलीज हो गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म ‘अतरंगी रे’ प्यार के पागलपन को दिखाती है। View this post on Instagram A post shared by Sara Ali Khan …

मुंबई। खिलाड़ी कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का पहला गाना ‘चका चक’ आज रिलीज हो गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म ‘अतरंगी रे’ प्यार के पागलपन को दिखाती है।

फिल्म का पहला गाना ‘चका चक’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने की रिलीज डेट के बारे में सारा अली खान (Sara Ali Khan)  ने रविवार यानि कल अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी।  ‘चका चक’ गाने को सारा और धनुष (Dhanush) पर अनोखे अंदाज में दिख रहे हैं।

इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स इर्शाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक हीरल विराडिया का है। टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया है, जिसने कुछ ही देर में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।

पढ़ें- ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ को लेकर सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, देखें…

बता दें, कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ‘अतरंगी रे’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना काल के लंबे समय बाद मूवी लवर्स के लिए ये फिल्म एंटरटेनमेंट का डोज बनकर आ रही है।

अतरंगी रे को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। लव ट्राएंगल पर बेस्ड अतरंगी रे म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। म्यूजिक कंपोजिशन सुपर टैलेंटेड एआर रहमान का है। उनके गानों की मौजूदगी मूवी लवर्स के लिए बड़ी ट्रीट है। अतरंगी रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। क्रिसमस के फेस्टिव ईव पर अतरंगी रे फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज देगी।

संबंधित समाचार