कोरोना वायरस से संक्रमित कोरियोग्राफर शिवशंकर का निधन, कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। मशहूर डांस कोरियोग्राफर शिवशंकर का कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार का पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। …

हैदराबाद। मशहूर डांस कोरियोग्राफर शिवशंकर का कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार का पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

अस्पताल सूत्र ने बताया कि शिवशंकर के बड़े बेटे का भी उपचार जारी है। शिवशंकर ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय भी किया था। फिल्म निर्देशक एस. एस. राजमौली और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है।

सोनू सूद, शिव शंकर के इलाज में उनकी मदद कर रहे थे। सोनू सूद ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की जानकारी भी दी थी वो शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़े-

मनीष तिवारी ने अधीर पर किया पलटवार, राजनाथ पर निशाना साधने वाले ट्वीट की तस्वीरें कीं साझा

संबंधित समाचार