हरदोई: कार व पिकअप की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई लखनऊ मार्ग पर पर आज सोमावर को कार और पिकअप डाला में आमने सामने तेज गति से भिडंत हो गई। जिसमें महिला समते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई लखनऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह हुए हादसे में पुलिस ने घायलों को जिला …

हरदोई। हरदोई लखनऊ मार्ग पर पर आज सोमावर को कार और पिकअप डाला में आमने सामने तेज गति से भिडंत हो गई। जिसमें महिला समते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई लखनऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह हुए हादसे में पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक कार हरदोई से सवारियां लेकर लखनऊ की तरफ जा रही थी। हरदोई लखनऊ मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र में नई बस्ती के पास कार पहुंची ही थी कि सामने से धान लादकर तेज गति से पिकअप डाला आ गया। दोनों की गति काफी अधिक थी और आमने सामने टक्कर हो गई, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कार सवार हरदोई शहर के मोहल्ला चौहान थोक निवासी रामबेटी पत्नी ओम प्रकाश और लखनऊ के तेलीबाग निवासी जितेंद्र शाहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामबेटी की पुत्री सीमा के साथ ही अटल बिहारी बाजपेई उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राज किशोर बाजपेई निवासी ग्राम व पोस्ट पारा थाना जिला हरदोई, जितेंद्र के भाई करण और तेलीबाग निवासी ही ताबीज अहमद पुत्र वाहिद अहमद के साथ, सीमा गुप्ता पत्नी रंजीत गुप्ता निवासी पिहानी चुंगी हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि रामबेटी अपनी पुत्री के साथ लखनऊ जा रही थी वहीं जितेंद्र अपने भाई करण और ताबीज अहमद के साथ रामपुर से लौटा था और कोई सुबह लखनऊ के लिए कोई साधन न होने पर कार पर सवार हो गया था। थाना प्रभारी सोमपाल ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जहरीली हुई राजधानी की हवा, एक्यूआई 400 के पार

संबंधित समाचार