12 सांसदों का निलंबन: विपक्ष ने कल बुलाई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र से सोमवार को राज्यसभा से कांग्रेस, शिवसेना और टीएमसी समेत पांच पार्टियों के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस फैसले पर आपत्ति जताने के बाद विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। निलंबित शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने …

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र से सोमवार को राज्यसभा से कांग्रेस, शिवसेना और टीएमसी समेत पांच पार्टियों के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस फैसले पर आपत्ति जताने के बाद विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

निलंबित शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। कोई आरोपी है तो जिला जज से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उनकी सुनवाई होती है उनके लिए वकील भी मुहैया कराए जाते हैं। यहां हमारे पक्ष को सुना ही नहीं गया।

यह भी पढ़े-

नगालैंड के सीएम रियो ‘नगा राजनीतिक मामले’ पर चर्चा करने आएंगे दिल्ली, गृह मंत्री शाह से करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार