भीमताल विधानसभा में भाजपा को लगा झटका, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने पत्नी संग थामा कांग्रेस का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। सोमवार को भवाली में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली के दौरान भाजपा नेता और भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट के साथ कांग्रेस में शामिल …

भवाली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। सोमवार को भवाली में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली के दौरान भाजपा नेता और भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। ब्लॉक प्रमुख के साथ कई ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। भवाली नगर पालिका के निर्दलीय पांच सभासदो ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

सोमवार को नगर पालिका मैदान से सांस्कृतिक मंच तक कांग्रेस की जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने बाइक रैली भी निकाली। कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हेलीकाप्टर से पहुंचे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग व्यवस्था के विरोध में थे। भाजपा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस की गरीबों के लिए बनाई योजना समेत 169 से अधिक योजनाओं को बंद किया है। कांग्रेस आज एकजुट होकर इसका जवाब देने को खड़ी है। आगामी चुनाव में गरीब जनता इसका जवाब देने को तैयार है।

यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है। कांग्रेस की सदस्यता के लिए घर घर जाकर बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। अब जो बोया है वो काटना पड़ेगा। वादे करती रही सबका साथ सबका विकास नही हुआ, गरीबों की अनदेखी कर हालत बेकार हो गए। कहा जनता की सरकार आ रही है। अब जनता मार नही झेलेगी। किसी विभाग में पद नही भरा गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल, सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश बिष्ट, किशन अधिकारी, सुजान रजवार, आनंद बिष्ट, ममता बिष्ट, पूजा भारती, पंकज आर्य, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, तुलसी बिष्ठ, कमला चौधरी, जानकी आर्य ,तरुण साह, अफसर अली, संदीप गाड़िया, मो. सैफ आदि रहे।

ये हुए कांग्रेस में शामिल
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार, त्रिलोक सिंह राठौर, रजनी रावत, रानी कोटलिया, जानकी छनियाल, महेश लाल, राम दत्त, पुष्पा आर्या, गिरधर सिंह बिष्ट, रविन्द्र कनवाल, राजीव कुमार, सुरेश चंद्र, महेश लाल, मोहिनी कनवाल, प्रेमा मेहरा, घननाद दुम्का आदि।

संबंधित समाचार