सीतापुर: रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना न खरीदने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
सीतापुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद द्वारा किसानों का रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तौल न किये जाने से आक्रोषित किसानों ने रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को चौराहे पर खड़ी कर सोमवार को जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बिसवां ज्ञानेंद्र पांडेय व प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र …
सीतापुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद द्वारा किसानों का रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना तौल न किये जाने से आक्रोषित किसानों ने रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को चौराहे पर खड़ी कर सोमवार को जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बिसवां ज्ञानेंद्र पांडेय व प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पाण्डेय ने किसानों से ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद जाम खोलवाया जा सका। सोमवार को कस्बा में स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद के गन्ना क्रय केंद्र पर रिजेक्ट गन्ना तौल न किए जाने के विरोध में करीब एक दर्जन से अधिक किसानों ने अपनी ट्रैक्टर ट्रालियां लाकर कस्बे के चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान 108 एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम से राहत मिली।
क्षेत्र के राजेश कुमार यादव, लाला राम, पुतान मिश्रा, दिनेश कुमार, सुरेंद्र, विष्णु स्वरूप पाण्डेय, मोती, सुरेंद्र, जितेंद्र, यूनुस, आशाराम, परमेश आदि दर्जनभर किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रालियां लाकर कस्बा के महमूदाबाद, बहराइच, बिसवां व तंबौर मार्ग पर खड़ी कर चक्का जाम कर दिया था।
यह भी पढ़ें:-अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल के खिलाफ RBI शुरू करेगा दिवाला कार्यवाही, कंपनी के निदेशक मंडल को किया भंग
चक्का जाम के चलते घंटों आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र पांडे ने किसानों से वार्ता कर ज्ञापन लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निदान कराया जाएगा। उसके बाद किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: टेट परीक्षा निरस्त होने पर सपा छात्रसभा का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
