बरेली: 48 घंटे बाद भी दुष्कर्म की शिकार महिला का मेडिकल नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। अर्धनग्न अवस्था गन्ने के खेत में मिली महिला के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सीबीगंज पुलिस उसका मेडिकल नहीं करा पाई है। पीड़िता के परिजन वायरल वीडियो में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को सीओ सेकंड ने घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही एक आरोपी …

सीबीगंज, अमृत विचार। अर्धनग्न अवस्था गन्ने के खेत में मिली महिला के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सीबीगंज पुलिस उसका मेडिकल नहीं करा पाई है। पीड़िता के परिजन वायरल वीडियो में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को सीओ सेकंड ने घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही एक आरोपी समेत कुछ युवकों हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शनिवार शाम बंडिया बाजार से कपड़े खरीद कर एक महिला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर उसे गन्ने के खेत में ले गए, वहां पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। मरा समझकर आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता रातभर गन्ने के खेत में ही पड़ी रही थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है लेकिन पुलिस मामले को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

वही दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने अपने बयानों में दुष्कर्म से इनकार किया है। वहीं इस मामले में पीड़ित महिला का पति सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कह रहा है।

संबंधित समाचार