बरेली: दुल्हन की विदाई के समय सांड़ का हमला, चचेरे भाई की मौत
कैंट, अमृत विचार। गांव नवीनगर में सोमवार को दुल्हन की विवाद के समय सांड़ ने हमला कर दिया। यह देख आस-पास खड़े लोगों ने भगदड़ मच गई। सांड़ ने दुल्हन के चचेरे भाई को सींगों से उठाकर पटक दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। खुशियों भरे परिवार में मातम छा गया। वहीं …
कैंट, अमृत विचार। गांव नवीनगर में सोमवार को दुल्हन की विवाद के समय सांड़ ने हमला कर दिया। यह देख आस-पास खड़े लोगों ने भगदड़ मच गई। सांड़ ने दुल्हन के चचेरे भाई को सींगों से उठाकर पटक दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। खुशियों भरे परिवार में मातम छा गया। वहीं गांव वासियों ने बताया कि सांड़ को लेकर दहशत बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को गांव में श्रीराम कश्यप के यहां उनकी लड़की की बरात आई थी। सभी रस्म अदा करने के बाद सोमवार को विदाई के समय कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन के ऊपर सिक्के लुटा रहे थे। जिन्हें बच्चे लूट रहे थे। इसी बीच भीड़ में सांड़ आ गया। इस दौरान बच्चे का ध्यान पैसे लूटने में था। इस दौरान श्रीराम के सगे भाई दोदी उर्फ डल्ली का सात साल का पुत्र भी पैसे लूट रहा था।
जो कि पैसे लूटते वक्त सांड़ से टकरा गया। इस दौरान सांड़ गुस्से में आ गया और उसने बच्चे को अपने सींगों पर उठा कर जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। महीनों से जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रहीं थी कि खुशियां अचानक मातम में बदल गई। देखते देखते परिजनों में कोहराम मच गया। घर व पूरे गांव में मातम पसर गया।
भगदड़ में चोटिल हुए लोग
सांड़ ने जिस समय हमला किया इस दौरान बरातियों समेत पैसे लूटने के लिए आस-पास खड़े बच्चों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ बच्चे भागते समय सड़क पर गिर गए। जिस कारण उन्हें हल्की चोट आई। लोगों ने बताया कि सांड़ के हमले के बाद नवीनगर में दहशत पैदा हो गई है। लोगों ने सांड़ को पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की है।
सांड़ द्वारा बच्चे को मारे जाने से बेहद दुःखी हूं। मृतक बच्चे के घर में लड़की की शादी थी। विदाई के वक्त सांड़ ने बच्चे को पटक कर मार डाला। गोवंशों ने फसलों को बहुत नुक्शान पहुंचाया है। प्रशासन से बात कर गोबंशों के आतंक के बारे में बतायेगे। – सलीम शाह, प्रधान पति नवीनगर
