भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा अवस्थी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। वीडियो में दोनों ही कलाकारों के …

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘बड़ा अरमान जागे हो’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा अवस्थी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। वीडियो में दोनों ही कलाकारों के बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है।

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह का जलवा और रुतबा देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो में पवन सिंह जैकेट और जिंस में लाजवाब लग रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना ‘बड़े अरमान जागे हो’ का है। इस गाने को पवन सिंह के साथ ममता राउत ने गाया है। इसके बोल गोविंद ओझा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत भी गोविंद ओझा ने तैयार किया है।

ये बेहद ही रोमांटिस सॉन्ग है और मलेशिया के शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। गाने की खास बात ये है कि जितना इसके लिरिक्स नायाब हैं, कोरियोग्राफी भी उतनी ही अलग है। वीडियो को अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शकों का मानना है कि यह बवाल गाना है। इस गाने को पवन सिंह ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स आनंद ओझा का है।

मालूम हो कि पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक के बड़े आइकॉन हैं, जिनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी पवन सिंह को दिल खोलकर अपनाया और जितने भी गाने पवन के हिंदी में आए सभी ने रिकॉर्ड कायम किया है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी के सपार्ट में सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार