बाराबंकी में गंदगी से डेंगू मरीजों के आंकड़ों में हुआ इजाफा
बाराबंकी। टिकैतनगर नगर पंचायत में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों दिन डेंगू मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। वहीं नगर पंचायत टिकैतनगर कागजों में साफ-सफाई में भले ही नंबर वन क्यों न हो पर जमीनी हकीकत बिल्कुल परे है। बता दें, स्थानीय लोगों का अरोप है कि …
बाराबंकी। टिकैतनगर नगर पंचायत में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों दिन डेंगू मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। वहीं नगर पंचायत टिकैतनगर कागजों में साफ-सफाई में भले ही नंबर वन क्यों न हो पर जमीनी हकीकत बिल्कुल परे है।
बता दें, स्थानीय लोगों का अरोप है कि डेंगू के मामले लगातार बढने के बावजूद भी कुछ इलाका छोड़कर यहां गंदगी का अम्बार लगा रहता है। टिकैत नगर पंचायत क्षेत्र में ना तो कोई देखने वाला है, ना ही सुनने वाला। नगर पंचायत के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। मंगलवार को डेंगू के कई मरीज मिले। जबकि बाराबंकी के निजी अस्पताल आने वाले डेंगू मरीजों की संख्या कहीं अधिक है।
पढ़ें- सम्भल: बीजेपी किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में विपक्ष पर हमला
डेंगू से लोगों की हालत खराब हो रही है। सरकारी और निजी अस्पताल मरीजों से खाली नहीं है। वही सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे हैं। गांव के लोग नजदीक के ही प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। जबकि शहर के अस्पतालों में जगह नही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में कैंप लगाने का दावा कर रही है। इसके बाद भी इस बीमारी का प्रकोप नहीं रुक रहा है। जानकारों की मानें तो मंगलवार टिकैत नगर पंचायत के सरकारी अस्पताल में डेंगू के नए मरीज मिले हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक है।
ये भी पढ़ें- बरेली: यूपी बोर्ड की लापरवाही का खामयाजा भुगत रहे हैं छात्र, कहीं नहीं मिल रहा एडमिशन, बरेली के भी तमाम छात्र शामिल
