हल्द्वानी: डीएसबी परिसर और कैंब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस की संयुक्त पहल, तैयार हुआ अंग्रेजी भाषा का संशोधित फाउंडेशन कोर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्नातक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से अंग्रेजी भाषा का संशोधित फाउंडेशन कोर्स तैयार किया गया है। मंगलवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्नातक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से अंग्रेजी भाषा का संशोधित फाउंडेशन कोर्स तैयार किया गया है।

मंगलवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन और अंग्रेजी भाषा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के अंग्रेजी प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षाविदों ने बताया कि अंग्रेजी भाषा की यह किताब स्नातक के विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।

इस मौके पर डीएसबी परिसर के निदेशक एवं अंग्रेजी विभाग के एचओडी प्रो. एलएम जोशी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी, डीएसबी परिसर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरि प्रिया पाठक, कैंब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस, नई दिल्ली की सेल्स ऑफिसर रिचा बाटला, कार्यक्रम संयोजक डॉ. ललिता जोशी आदि मौजूद रहीं। संचालन प्रशस्ति जोशी व डॉ. दीपिका पंत ने किया।

संबंधित समाचार