हल्द्वानी: रेलवे स्टेशनों पर कोविड जांच नहीं, शहर में लोग बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलर्ट के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कोविड जांच को लेकर कोई बड़ी पहल शुरू नहीं की है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जांच नहीं की जा रही है। जबकि नियम बनाया गया था कि बाहर से आने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कोविड की संभावित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलर्ट के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कोविड जांच को लेकर कोई बड़ी पहल शुरू नहीं की है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जांच नहीं की जा रही है। जबकि नियम बनाया गया था कि बाहर से आने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

कोविड की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग के ऊपर कोविड जांच को बड़े पैमाने पर किए जाने की जिम्मेदारी है लेकिन जहां कोविड जांच करने के लिए उच्चस्तरीय आदेश आए हुए हैं वहां पर कोविड जांचें नहीं की जा रही हैं। हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्री बाहर से आते हैं। संक्रमण यहां न फैले इसलिए यात्रियों की कोविड जांच करना जरूरी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच की जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इधर शहर में भी लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए नहीं दिख रहे हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइन के बावजूद ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।

300 पुलिसकर्मी कोरोना जांच में निगेटिव
मंगलवार को हल्द्वानी में पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात है कि सभी पुलिसकर्मी कोरोना जांच में निगेटिव निकले हैं। कोतवाली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में पुलिसकर्मी कोरोना जांच कराने को पहुंचे। सभी की एंटीजन कोरोना जांच सैंपलिंग की गई। शाम तक 300 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की गई। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

संबंधित समाचार