सीतापुर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
सीतापुर। थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ के पास एक ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार युवक की सीमेंट की चादर के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक ई-रिक्शा से सीमेंट की चादर लेकर अपनी ससुराल सरैंया जा रहा था। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …
सीतापुर। थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ के पास एक ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार युवक की सीमेंट की चादर के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक ई-रिक्शा से सीमेंट की चादर लेकर अपनी ससुराल सरैंया जा रहा था। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा हरदोई इलाके के एक युवक की सिधौली क्षेत्र में सड़क हादसे में जान चली गई।
खैराबाद इलाके के बेनौरा गांव निवासी हरीराम 32 पुत्र मैकू अपनी ससुराल सरैयां सीमेंट की चादर लाद कर ई-रिक्शा जा रहा था। इस बीच जब वह कमलापुर इलाके में जयरामपुर रोड पर रामेश्वरी देवी स्कूल के पास पहुंचा, तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शा पर लदी सीमेंट की चादर के नीचे हरीराम दब गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि शव का को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा हरदोई जिले के भटपुर गांव निवासी गनेशी 33 सोमवार को अपनी ससुराल कस्बे के मोहला बहादुरपुर में अपने साले की शादी में शामिल अपने साले दिलीप 23 के साथ बाइक से आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गडिया हसनपुर के निकट हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार गनेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दिलीप इस दुर्घटना में बाल बाल बच गया। घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनो ने घटना की सुचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें:-लापरवाह प्रधानाचार्यों को अपर शिक्षा निदेशक ने दी ये चेतावनी
