देहरादून: 24 आईएएस अफसरों समेत 35 अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने मंगलवार देर रात 24 आईएएस अफसरों समेत 35 अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल कर दिया है कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल का आयुक्त और युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का डीएम बनाया गया है। मंगलवार तेरा कार्मिक विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव …
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने मंगलवार देर रात 24 आईएएस अफसरों समेत 35 अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल कर दिया है कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल का आयुक्त और युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का डीएम बनाया गया है। मंगलवार तेरा कार्मिक विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व आईटी वापस लिया गया है। सचिव अमित नेगी को आईटी जबकि आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस शैलेश बगोली को सचिव आबकारी और नीतीश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है नितिन सिंह भदोरिया को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
कुमाऊं कमिश्नर के पद पर अभी नियुक्ति नहीं हुई है। कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल आयुक्त के साथ ही चार धाम देवस्थानम बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जबकि दीपेंद्र कुमार चौधरी से तकनीकी शिक्षा एवं आयुक्त परिवहन हटाकर सचिव परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश कुमार यादव को श्रम सचिव कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
