हल्द्वानी: हाथियों से परेशान ग्रामीण वन संरक्षक कार्यालय में धरने पर बैठे, सोलर फेंसिंग लगाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। हाथियों के आतंक से परेशान मोटाहल्दू क्षेत्र के लोगों ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त कार्यालय में प्रदर्शन किया और समस्या से निजात दिलाने के लिए सोलर फैंसिंग लगाने की मांग की। पदमपुर देवलिया, जयपुर बीसा, भगवान पुर के ग्रामीण वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के कार्यायल पहुंचे। ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड द्वारा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हाथियों के आतंक से परेशान मोटाहल्दू क्षेत्र के लोगों ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त कार्यालय में प्रदर्शन किया और समस्या से निजात दिलाने के लिए सोलर फैंसिंग लगाने की मांग की। पदमपुर देवलिया, जयपुर बीसा, भगवान पुर के ग्रामीण वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के कार्यायल पहुंचे।
ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड द्वारा तबाह की गई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि फसलों को बर्बाद करने के साथ ही हाथियों का झुंड अब आबादी वाले क्षेत्रों में घुसने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में हाथियों के झुंडों ने पांच घरों की चाहरदीवारी ध्वस्त कर दी है। हाथी अब घरों को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं। कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह वन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शनकारियों में प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, बालम सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र, एमसी जोशी, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व प्रधान कमला दुर्गापाल, महेश चन्द्र, संदीप पांडे, हरेन्द्र बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे, सीमा भट्ट, कृष्णानंद चंदौला, मुरलीधर भट्ट शामिल रहे।
