रायबरेली: गैंगमैन ने साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली।  ऊंचाहार उन्नाव रेल पथ के मंझिले रेलवे स्टेशन पर तैनात गैंगमैन साथियों पर मारपीट के आरोप के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। राजेंद्र सिंह ऊंचाहार कानपुर रेल पथ के 9 एआरसी मझलेपुर रेल पथ पर मेठ के पद …

रायबरेली।  ऊंचाहार उन्नाव रेल पथ के मंझिले रेलवे स्टेशन पर तैनात गैंगमैन साथियों पर मारपीट के आरोप के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

राजेंद्र सिंह ऊंचाहार कानपुर रेल पथ के 9 एआरसी मझलेपुर रेल पथ पर मेठ के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि बीते नवंबर महीने के 15 तारीख को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी उसके दो अन्य साथी पास आए, और गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। उनकी बातों को नजरअंदाज कर वह आगे बढ़ा तभी पीछे से डंडे से उसके सर पर वार कर दिए। फल स्वरूप वह गिर गया और मारपीट में उसके चार दांत व नाक की हड्डी टूट गई।

नाक से रक्तस्राव होने की वजह से वह बेहोश हो गया। अन्य साथी कर्मचारी उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल फिर लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद स्वास्थ्य होने पर बुधवार को दोनों साथियों को नामजद करते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बरेली: सस्पेंड होने पर भड़का सिपाही, तमंचा लेकर पहुंचा थाने, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे सुभाष नगर इंस्पेक्टर

शराब के नशे में थाने पहुंचने पर एसएसपी ने सुभाष नगर थाने के सिपाही ताराचंद को बुधवार सुबह सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन से गुस्साया सिपाही अवैध असलेह के साथ थाने पहुंचा और तमंचा कनपटी पर रखकर परिवार को फोन किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: सस्पेंड होने पर भड़का सिपाही, तमंचा लेकर पहुंचा थाने, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे सुभाष नगर इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार