हल्द्वानी: पढ़ें किसने लगाया मुख्यमंत्री धामी पर वादे से मुकरने का आरोप, दोबारा हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री पर वायदे नहीं निभाने का आरोप लगाया है। समिति ने कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने और हड़ताल पर गए कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया है। बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री पर वायदे नहीं निभाने का आरोप लगाया है। समिति ने कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने और हड़ताल पर गए कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया है।
बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अधीन सरकारी अस्पतालों में उपनल कर्मचारी दिन रात अपनी सेवा देते हैं। कोरोना के दौरान भी अपनी जान की परवाह किए बिना कर्मचारियों ने अपना काम किया, लेकिन अब सरकार उपनल कर्मचारियों से किये गये वायदे से मुकर रही है। कहा कि सरकार ने भरोसा दिला कर उनकी हड़ताल को तुड़वाया जाता है। इस बर भी हड़ताल को 78 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह ने दो सूत्री मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उनकी हड़ताल समाप्त करवा दी।
संयोजक संजय पांडे ने कहा कि कैबिनेट बैठक में मामले के समाधान का वादा किया। कैबिनेट बैठक होने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कहा कि कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि तीन दिसंबर की रात 12 बजे तक मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। वार्ता में समिति सचिव मनीष तिवारी, सोनू टम्टा, राकेश कुमार, उर्मिला डांगी, राजेन्द्र सिंह राणा मौजूद थे।
