रायबरेली: कई दुकानों को तोड़ते हुए खंभे से टकराया अनियंत्रित ट्रक, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां के ओम नगर मोहल्ले के पास एक अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे स्थित दुकानों से टकराते हुए खंभे से जा टकराया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है पर दुकानों के टीन शेड ,  चार दीवारी समेत हजारों का नुकसान हुआ है। मंगलवार देर रात लगभग 3  बजे लखनऊ प्रयागराज हाईवे …

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां के ओम नगर मोहल्ले के पास एक अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे स्थित दुकानों से टकराते हुए खंभे से जा टकराया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है पर दुकानों के टीन शेड ,  चार दीवारी समेत हजारों का नुकसान हुआ है।

मंगलवार देर रात लगभग 3  बजे लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर ओम नगर मोहल्ले के पास लखनऊ की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे बने नाले पर चढ़ गया। तेज रफ्तार के चलते ट्रक दुकानों पर लगे टीन शेड व चारदीवारी को तोड़ता हुआ खंभे से जा टकराया।

पढ़ें-अयोध्या: एक माह में सात केंद्रों पर महज 2800 क्विंटल धान खरीद

तेज टक्कर के चलते लोगों की नींद टूट गई। जब तक लोग अपने घरों से नीचे उतरते , ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे ने किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। एक निजी क्लीनिक की बाउंड्री वॉल ट्रक की टक्कर से टूट गई। जबकि इकबाल मारुति पार्ट्स की दुकान में ट्रक का अगला हिस्सा घुस गया, जिससे दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित मोहम्मद इकबाल के मुताबिक तकरीबन दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। गाड़ियों के पंचर बनाने वाले मोहम्मद कुनाल की दुकान के सामने रखी हवा वाली कंप्रेसर टंकी क्षतिग्रस्त हुई। न्यू प्रकाश ट्रैक्टर का टीन शेड तेज टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। बता दें, तहरीर प्राप्त हुई है और मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार