बिजनौर : खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, एक की मौत, 2 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। देर रात शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे लोगों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। …

बिजनौर, अमृत विचार। देर रात शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे लोगों की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं मृतक के शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात थाना नांगल के ग्राम सराय आलम निवासी आकाश उम्र 35 वर्ष पुत्र तेजपाल अपने साथियों नौबहार उम्र 40 वर्ष पुत्र कृपाराम निवासी कस्बा व थाना नांगल व रिंकु उम्र 40 वर्ष पुत्र हरिसिंह निवासी कस्बा व थाना नजीबाबाद के साथ बिजनौर से एक शादी से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वह बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत ग्राम स्वाहेड़ी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। जिसमेंआकाश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौबहार व रिंकु गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के उपरान्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता