बरेली: चाकू मारकर दो सगे भाइयों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। शादी समारोह में मां के साथ नगर के एक निजी बैंकट हाल में आए गांव गुडवारा निवासी दो भाइयों की दबंगों ने पहले पिटाई की और फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गुड़वारा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी …

बहेड़ी, अमृत विचार। शादी समारोह में मां के साथ नगर के एक निजी बैंकट हाल में आए गांव गुडवारा निवासी दो भाइयों की दबंगों ने पहले पिटाई की और फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव गुड़वारा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर को वह अपनी मां लाली, छोटे भाई बाबी के साथ रात करीब 10 बजे मोहल्ला जाजू नागर के एक निजी बैंकट हाल में आया था। दोनों भाई डीजे के पास खड़े थे। इसी दौरान शरीफनगर इटौआ गांव निवासी एक युवक ने उसके पीठ पर जोर से मुक्का मार दिया। पलट कर उससे मुक्का मारने की वजह पूछी तो वह गाली गलौज करने लगा। अपने 8-10 साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि भाई द्वारा उसे बचाए जाने पर दबंग ने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। भाई को बचाने की कोशिश में उस पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आए लोगों को देख दबंग कहीं शिकायत करने पर दोनों भाइयों को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।

संबंधित समाचार