बरेली: डीएम के निर्देश पर चौपुला होकर मुरादाबाद जाएंगी रोडवेज बसें
बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसे अब शहर के अंदर चौपुला से होकर जाएंगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरएम ने सभी चालकों और परिचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर किसी चालक द्वारा रोडवेज बस को बड़ा वाईपास से ले जाने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के भी …
बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज बसे अब शहर के अंदर चौपुला से होकर जाएंगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरएम ने सभी चालकों और परिचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं। अगर किसी चालक द्वारा रोडवेज बस को बड़ा वाईपास से ले जाने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है।
बरेली रीजन के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मुरादाबाद और रामपुर रूट पर चलने वाली बसें अब शहर के अंदर चौपुला पुल से होकर जाएंगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों के चौपुला होकर जाने से किलोमीटर भी कम होगा, इसके साथ ही डीजल में भी कम खपत होगी।
गौरतलब कि लगातार अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रही थीं कि रोडवेज के चालक बसों को शहर के अंदर से न ले जाकर बड़ा बाईपास से ले जा रहे हैं, जिसके चलते रात में कस्बे में लोग बसों के इंतजार में खड़े रहते थे। वही चालक रात के समय में सवारियों को बड़ा बाईपास पर उतार देते थे, जिससे उन्हें रात में सवारी नहीं मिलने से भटकना पड़ता था।
