हल्द्वानी: पार्षद बोले- शहर में एक भी अलाव नहीं जला और खर्च हो गए 10 लाख रुपए
हल्द्वानी, अमृत विचार। छह महीने बाद हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में उपेक्षा से नाराज पार्षदों ने मेयर पर तानाशाही करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नाराज पार्षद नगर निगम गेट पर जमा हो गए। उन्होंने बोर्ड बैठक में मनमाने प्रस्ताव लाने का आरोप लगाते हुए मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पार्षदों का कहना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छह महीने बाद हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में उपेक्षा से नाराज पार्षदों ने मेयर पर तानाशाही करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नाराज पार्षद नगर निगम गेट पर जमा हो गए। उन्होंने बोर्ड बैठक में मनमाने प्रस्ताव लाने का आरोप लगाते हुए मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पार्षदों का कहना था कि दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और अभी तक शहर में कहीं भी अलाव नहीं जलाए गए हैं लेकिन अलाव के नाम पर 10 लाख रुपए का खर्च दिखाया जा रहा है। बोर्ड बैठक का माहौल तब और गरम हो गया जब मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एक्ट की हवाला देते हुए मीडिया कर्मियों से सभागार से बाहर जाने की बात कही। इस बात पर मीडिया कर्मियों के साथ ही पार्षद भी मुखर हो गए।
प्रदर्शन करने वालों में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह रोडू, पार्षद रवि जोशी, हेमंत शर्मा, मोहम्मद गुफरान, राजेंद्र सिंह जीना, नीरज बगड़वाल, पार्षद प्रतिनिधि तौफीक अहमद आदि रहे।

