हरियाणा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिवानी। हरियाणा में चरखी दादरी स्थित बौंदकलां गांव के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि तीन दोस्त बृहस्पतिवार की सुबह कार से रोहतक …

भिवानी। हरियाणा में चरखी दादरी स्थित बौंदकलां गांव के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि तीन दोस्त बृहस्पतिवार की सुबह कार से रोहतक जा रहे थे। वे जैसे ही दादरी-रोहतक रोड पर बौंद कलां गांव के पास पहुंचे चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोहतक के गांव बोहर खेड़ी निवासी राहुल (24), रोहतक शहर के सेक्टर दो निवासी अतुल (25) और सोनीपत के कथुरा निवासी विकास (26) घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से पीजीआई रोहतक पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान राहुल और विकास की मौत हो गई जबकि अतुल का इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार